राजनांदगांव : सिंघोला वाले महाकाल की 1 मार्च को निकलेगी भव्य पगड़ी शोभायात्रा, नंदई चौक से निकलकर सिंघोला स्थित चंद्रमौलेश्वर महाकाल में होगा समापन…

-श्री चंद्रमौलेश्वर महाकाल जी पालकी में सवार होकर करेंगे शहर भ्रमण

राजनांदगांव- राजेश्वर श्री महाकाल मंदिर समिति सिंघोला और श्री महाकाल सेना के तत्वावधान में श्री चंद्रमौलेश्वर महाकाल जी की पालकी, रथ, झांकी, धुमाल के साथ भव्य पगड़ी शोभायात्रा नंदई कुँआ चौक से नगर भ्रमण करेगी जिसमें शहर के सभी महाकाल भक्त, धर्म प्रेमी आमंत्रित रहंगे।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के प्रमुख पवन डागा और महाकाल सेना के दीपक भारती ने संयुक्त रूप से बताया कि, आयोजन का यह शानदार दूसरा वर्ष है। पगड़ी शोभायात्रा दोपहर 02:30 बजे नंदई चौक से प्रारंभ होगी जिसका समापन श्री राजेश्वर महाकाल मंदिर सिंघोला में होगा। उक्त शोभायात्रा घोड़ी, धुमाल, डीजे, रथ और झाँकी के साथ निकलेगी। शोभायात्रा में श्री चंद्रमौलेश्वर महाकाल जी की पालकी और स्वरूप आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी।

उज्जैन में निकाले जाने वाली महाकाल जी की पगड़ी शोभायात्रा की तर्ज़ पर यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान बस स्टैंड स्थित काली माता मँदिर में शिव शक्ति मिलन और लक्ष्मीनारायण मँदिर में हरि हर मिलन की आभा देखती ही बनेगी। उक्त शोभायात्रा में सँस्कारधानी नगरी के सभी संगठन, सर्व समाज, बुद्धजीवी वर्ग, जनप्रतिनिधि, सनातनधर्मी, धर्मप्रेमी और गणमान्य नागरिक बड़ी सँख्या में शामिल रहेंगे।

पूर्ण रूप से महाकाल के भक्ति में मग्न होकर आयोजन समिति ने सँस्कारधानी नगरी के समस्त नागरिकों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक सँख्या में भाग लेकर आयोजन सफल बनाने की अपील की है।