back to top

छत्तीसगढ़ का बजट : व्यापम और CGPSC में राज्य के स्थानियों का परीक्षा शुल्क माफ…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चौथी बार बजट पेश कर रहे हैं। गोबर से बने प्रोडक्ट और गोबर की महत्व बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग अंदाज में गोबर से बने सूटकेस लेकर सदन पहुंचे। अपने बजट भाषण में भी सीएम ने गोबर का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के अलावा प्रदेश के युवाओं और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

Advertisements

बजट में आम आदमी को क्या मिला देखें..

व्यापम और CGPSC की परीक्षाओं में छग के अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क माफ
छग रोजगार मिशन के लिए 2 करोड़ का प्रावधान
कृषक समग्र विकास योजना में 123 करोड़ रु का प्रावधान
न्याय योजना में 6000 की राशि को 7000 करने की घोषणा की
गौठानों को महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करेंगे
पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा
शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में आगामी वर्ष से वृद्धि की घोषणा
चालू वर्ष के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.54 फीसदी वृद्धि का अनुमान
कृषि क्षेत्र में 3.88 औद्योगिक क्षेत्र में 15.44

और सेवा क्षेत्र में 8.54 फ़ीसदी वृद्धि का अनुमान
औद्योगिक क्षेत्र में अनुमानित वृद्धि दर राष्ट्रीय दर से 3.64% अधिक
राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 4 लाख 61 करोड़ होना अनुमानित
पिछले वर्ष की तुलना में 13.60 फीसदी अधिक

Advertisements

You cannot copy content of this page