back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट भाषण को कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के सुदूर वनांचल के ग्राम बोगाटोला के गौठान में जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के साथ सुना…

राजनांदगांव 09 मार्च 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट भाषण को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम बोगाटोला के गौठान में जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के साथ सुना।

Advertisements

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम मोहला ललितादित्य नीलम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बजट भाषण सुना। मुख्यमंत्री के पुरानी पेंशन बहाली योजना के मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों में उल्लास और उत्साह की खुशी छा गई।

ग्राम पंचायत खुर्सीटिकुल की सरपंच श्रीमती पूनम देवी सलामे ने बजट भाषण के दौरान सरपंच का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 4 हजार किए जाने पर हर्ष व्याप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल अच्छी है। बजट में मानदेय बढ़ाने से जनता के प्रति सेवा करने का रूझान और बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page