
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गुंडा बदमाशों पर सख्त कारवाही एवं जो बदमाश शराफत की जिंदगी जीना चाहते हैं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का निर्देश जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को दिया गया था।
इसी तारतम्य में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ द्वारा माफी बदमाश सुक्कल सिंह पिता बालकिशन निवासी ग्राम टेका जिला राजनादगांव काफी वृद्ध हो चुका है और वर्तमान में रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा है एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त नही है का पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के आदेश पर माफी बदमाश बंद कर एक अच्छा नागरिक बनकर जीवन यापन करने हेतु पुलिस चौकी तुमड़ीबोड स्टाफ द्वारा शुभकामनाये दी गयी।









































