back to top

राजनांदगांव : आयुक्त ने किया मोहारा जल संयंत्र गृह का आकास्मिक निरीक्षण…

राजनांदगांव 14 मार्च। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी आज मोहारा जल संयंत्र गृह का आकास्मिक दौरा किया एवं पी.पी.एम., सी.एफ.एल., फिल्टर बेड एवं पंप हाउस का निरीक्षण कर क्लोरिंन की मात्रा,एलम की उपलब्धता आदि की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी मोहारा जल संयंत्र गृह का निरीक्षण कर प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव से पंप हाउस, क्लोरिंन एवं एलम की उपलब्धता की जानकारी लिये। उन्होंने जल संयंत्र गृह मोहारा के रॉ-वाटर एवं क्लीयर वाटर क्लोरिन गैस की जानकारी लेकर क्लीयर वाटर में 2 पी.पी.एम. से अधिक क्लोरिन न हो एवं कंज्यूमर इन्ड तक 0.2 पी.पी.एम. क्लोरिन सुनिश्चित करने के लिए जल संयंत्र गृह के अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश दिये। निरीक्षण उपरांत रॉ-वाटर एवं क्लीयर वाटर का सतत् परीक्षण करने एवं आगामी ग्रीष्मकाल में शहर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निर्धारित समय पर आम नागरिकों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किये।

उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में सतत पेयजल आपूर्ति मेें कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये और इसके लिये आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान प्लांट इंचार्ज श्री युवराज कोमरे सहायक प्लांट इंचार्ज श्री लक्ष्मीकांत देवांगन एवं शिफ्ट के कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page