राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब विक्रय करते 01 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से 35 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब जप्त…

राजनांदगांव – अवैध रूप से शराब विक्रय करते हुए 01 आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 35 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब जप्त किया गया है। जप्त शराब की कीमत 4,550/- (चार हजार पाँच सौ पचॉस रू) है। आरोपी का नाम रमेश वर्मा पिता संतुराम वर्मा उम्र 39 साल साकिन ढारा पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस कप्तान संतोष सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढई एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर अवैध शराब विक्रय पर अकुंश लाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी
निरीक्षक शिवचन्द्रा को दिनांक 23/03/2022 की रात्रि मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम ढारा,वर्मा होटल के पास रमेश वर्मा नाम का व्यक्ति अवैध रूप से शराब विक्रय कर रहा है, सूचना तस्दीक हेतु तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रमेश वर्मा पिता संतुराम वर्मा उम्र 39 साल साकिन ढारा पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ के कब्जे से 35 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 214/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी को उप जेल डोंगरगढ दाखिल किया गया है।

उक्त कार्यवाही में म.प्र.आर. 504 ए.पी.शीला, प्र.आर. 501 अजीत टोप्पो, आर. 986चन्द्रप्रताप सिंह, आर.946 मिथलेश साहू की भूमिका सराहनीय रहा है।