
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, के द्वारा जिले में चलाये जा रहे नशीली पदार्थो के खिलाफ निजात अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खाण्डे के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में थाना गंडई पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भुरभुसी में चल रहे 03 दिवसीय श्री सदगुरू कबीर संत समागम समारोह में निजात अभियान का प्रचार प्रसार कर समारोह में दूर-दराज से आये ग्रमीणों को बैनर पोस्टर व पाम्पलेट के माध्यम से नशीली पदार्थाे के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान व सायबर ठगी से बचने के उपाय एवं महिलाओं के सम्मान के लिये बनाये गये अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया।









































