
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह शुरू हो गई। इस सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था।
राजनांदगांव राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में शनिवार सुबह आठ बजे से खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई।खैरागढ़ में हुए उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे।बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल पीछे ,कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे चल रही, सातवें राउंड तक कुल कोमल जंघेल को 20165 वोट मिले ,
सातवें राउंड तक यशोदा वर्मा को 30,050 वोट मिले









































