राजनांदगांव : चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने ढाई माह बाद धर दबोचा है आरोपियों के पास से पुलिस ने वारदात में उपयोग में लाए गए राड सहित 1000 रूपए नगद को जप्त कर भांदवि की धारा 457, 380 के तहत जेल भेज दिया है।


बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहड़ स्थित किराना दुकान में 6 फरवरी की दरमियानी रात चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है भारत लाल सेना पिता नंद कुमार सिन्हा 22 वर्ष निवासी ग्राम मोहड़ ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी दुकान वार्ड नंबर 49 कृष्ण मंदिर के पास है

अज्ञात आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 10 हजार रुपए तथा सामग्री को गायब कर दिया। पुलिस को विवेचना के दौरान दो संदेश हाथ लगे संदेश रोशन ठाकुर उर्फ सोनू पिता बेनू राम ठाकुर 19 वर्ष प्रद्युमन और यमन निषाद पिता विशंभर निषाद 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मोहड़ से पूछताछ पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।