back to top

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए आज 169 आवेदन प्राप्त हुए…

  • शिकायतों के निराकरण के लिए 22 से 26 अप्रैल 2022 तक तहसील कार्यालयों में शिविर का किया जा रहा आयोजन

राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए 22 से 26 अप्रैल 2022 तक तहसील कार्यालयों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तहसील कार्यालयों में लगाए गए शिविर में आज बीमित कृषकों एवं ग्रामीणों से कुल 169 आवेदन प्राप्त हुए।

Advertisements

जिसमें राजनांदगांव विकासखंड से 33, डोंगरगांव विकासखंड से 4, छुरिया विकासखंड से 57, खैरागढ़ विकासखंड से 7, डोंगरगढ़ विकासखंड से 17, छुईखदान विकासखंडे से 1, चौकी विकासखंड से 31, मोहला विकासखंड से 7 एवं मानपुर विकासखंड से 12 आवेदन प्राप्त हुए है।


बीमित कृषक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन 11 बजे से संध्या 5 बजे तक शिविर में प्रस्तुत कर सकते है। शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में निर्देश प्रसारित किये जाएगें। शिकायतों के निराकरण के लिए कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी एवं बीमा कंपनी तथा बैंक के प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन कर बीमा दावा भुगतान के संबंध में शिकायतों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page