राजनांदगांव : कलेक्टर ने गुरूगोपीचंदन टिकिया तथा गोपी चंदन टिकिया निर्माण तथा पैकेजिंग व कुमकुम अगरबत्ती का निर्माण कार्य का लिया जायजा…

कलेक्टर ने वंृदावन रसोई में बने स्वादिष्ट व्यंजन गुलगुला भजिया, बड़ा, भजिया, बिजौरी एवं चाय का लिया स्वाद
– कलेक्टर ने वंृदावन रसोई में माटी के थर्मस से पिया ठंडा पानी

कलेक्टर श्री सिन्हा ने वृंदावन गौठान अंजोरा में महिला स्वसहायता समूह द्वारा पूजा के लिए बनाए जा रहे गुरूगोपीचंदन टिकिया तथा गोपी चंदन टिकिया का अवलोकन किया। वहां महिलाओं द्वारा चंदन के पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है। वहीं कुमकुम तथा अगरबत्ती का निर्माण कार्य का भी उन्होंने जायजा लिया। कलेक्टर ने वंृदावन रसोई में माटी के थर्मस से ठंडा पानी पिया।

कलेक्टर श्री सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने वंृदावन रसोई में बने स्वादिष्ट व्यंजन गुलगुला भजिया, बड़ा, भजिया, बिजौरी एवं चाय का स्वाद लिया। कलेक्टर ने कहा वृंदावन गौठान प्रदेश का सबसे बड़ा गौठान है। यहां गणेश गुलाल प्राईवेट लिमिटेड द्वारा अनुबंध के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित है। समूह की महिलाओं को यहां रोजगार मिला है, जिससे उनमें खुशी है। कलेक्टर ने कलेक्टर ने केले की खेती के लिए सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर बढ़ाने के निर्देश दिए। वहां जीमिकंद एवं हल्दी लगाने के लिए कहा। उन्होंंने वहां आजीविका वर्क शेड, मत्स्य पालन, बतख पालन का भी अवलोकन किया।