
नगर निगम राजनांदगांव में आवेदन करते ही जन्म प्रमाण पत्र बनाकर मितान ने आवेदक के घर प्रमाण पत्र पहुॅचाया
राजनांदगांव 3 मई। प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल सके इसके लिये मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा 1 मई 2022 को मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की गयी। योजना का शुभारंभ माननीयमुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुवल की गयी। प्रारंभ अवसर पर जिला कार्यालय के सभागृह में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख शामिल हुई,
जहॉ निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, राजेश गुप्ता चंपू, श्रीमती दुलारी बाई साहू, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे, अपील समिति के सदस्य श्री ऋषि शास्त्री सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, नगर निगम के उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिह व प्रोग्रामर श्री पंकज चंद्रवंशी उपस्थित थे। नागरिकों की सुविधा के लिये योजना शुभारंभ करने पर महापौर श्रीमती देशमुख ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री मितान योजना वर्तमान में 14 नगर निगमों मे प्रारभ किया गया है। जिसमें अंबिकापुर,भिलाई, भिलाई चरोदा, बिलासपुर, बीरगॉव, चिरमिरी, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, कोरबा, रायगढ, रायपुर, राजनांदगांव एवं रिसाली शामिल है। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव नगर निगम में योजना के क्रियान्वयन के लिये शासन द्वारा उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह को नोडल अधिकारी एवं प्रोग्रामर श्री पंकज चंद्रवंशी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
मितान योजनांतर्गत प्रथम चरण मे नगर पालिक निगम की सेवाएं जन्मप्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र, गोमास्ता लायसेंस, का आम नागरिकों को मितान के माध्यम से उनके घर तक के सेवा का लाभ दिया जायेगा। उपरोक्त सेवाओं में विविध चालान की अनिवार्यता कम करने एवं ऑन लाईन भुगतान को बढ़ावा देने हेतु नगर पालिक निगम में सेवा प्रांरभ की गयी है। इसके लिये टोल फ्री नं. 14545 पर कॉल करना है, जिसके बाद शासन द्वारा मितान के माध्यम से नागरिकों के घर दस्तावेंज, प्रमाण पत्र, लायसेंस, बनवाने संबंधित सभी सुविधा उपलबध कराई जा रही है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ लेने आवेदक श्री दीपेश कुमार वैष्णव द्वारा आज दिनांक 3 मई 2022 को टोल फ्री नं. 14545 पर कॉल किया गया जिसमें उनके द्वारा अपनी पुत्री ओजस्वी वैष्णव जिनका जन्म श्रीराम हास्पिटल राजनांदगांव में 6 अपै्रल 2022 को हुआ था, का जन्म प्रमाण पत्र बनाने आवेदन किया गया। जिसपर कार्यवाही करते हुये आज ही जन्म प्रमाण पत्र बनाकर मितान श्री विनय साहू द्वारा आवेदक श्री दीपेश कुमार वैष्णव के घर जाकर प्रदान किया गया।
महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने मुख्यमंत्री मितान योजना के संबध्ंा में बताया कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की सोच नागरिकों को शासन की योजना का लाभ घर बैठे मिल सके इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू किये है, जिसके तहत जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र व गोमास्ता लायसेंस जैसे अति आवश्यक सेवा लोगों को घर बैठे पहुॅच सके।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री की सोच की प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ मिले है। इसका उदाहरण गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी अनके योजनाएं है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम राजनांदगांव ने मितान योजना का शुभारंभ से ही क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है और आज अवकाश के दिन भी जन्म प्रमाण पत्र के लिये प्राप्त आवेदन का आज ही निराकरण कर जन्म प्रमाण पत्र बनाकर संबंधी श्री वैष्णव के घर तक पहुॅचाया गया। उन्होने नागरिकों से मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ लेने की अपील की है।









































