
रायपुर मुख्यमंत्री श्री Bhupesh Baghel ने राजपुर विकासखंड के गोपालपुर गौठान के संग सहेली स्व सहायता समूह की दीदियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा चर्चा की।
उन्होंने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं के कार्यो पर खुशी जताई।

मुख्यमंत्री ने राजपुर गौठान में काम कर रही संग सहेली स्व सहायता समूह की महिलाओं की मांग पर गौठान में मुर्रा निर्माण, चिवड़ा निर्माण यूनिट लगाने की स्वीकृति दी। साथ ही समूह संगठन के लिए क्लस्टर भवन निर्माण की भी मंजूरी दी। समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया।









































