back to top

राजनांदगांव  : बुनकरों के लिए 5 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से छुईखदान में बनेगा सामान्य सुविधा केन्द्र…

कलेक्टर ने बुनकरों के लिए सामान्य सुविधा केन्द्र हेतु अधोसंरचना निर्माण के संबंध में ली बैठक
राजनांदगांव 06 मई 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छुईखदान में बुनकरों के लिए सामान्य सुविधा केन्द्र हेतु अधोसंरचना निर्माण के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शासन द्वारा छुईखदान में सामान्य सुविधा केन्द्र के लिए 5 करोड़ 46 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। जिसमें से 2 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि प्राप्त हो गई है।

Advertisements

उन्होंने इसके लिए नक्शा को अंतिम रूप देने तथा आर्किटेक्ट के साथ अधिकारियों को स्थल निरीक्षण के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक जिला स्तरीय समिति का गठन करें और जिसके मार्गदर्शन एवं मॉनिटरिंग में निर्माण कार्य किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि छुईखदान बुनकरों के लिए सामान्य सुविधा केन्द्र बन जाने से उन्हें कार्य में सुविधा होगी। उत्पादों की बिक्री के लिए जहां एक भवन उपलब्ध होगा वहीं वर्कशेड भी मिलेगा।

इस अवसर पर उप संचालक हाथकरघा श्री इंद्रराज सिंह, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री अरविंद चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी उप संभाग खैरागढ़ श्री संजय चौहान, अनुविभागीय अधिकारी श्री जितेन्द्र राजपाली, अध्यक्ष बुनकर संघ छुईखदान श्री महेश राम देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page