राजनांदगांव : जनपद सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं विधायक का किया पुतला दहन…

राजनांदगांव डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम रामाटोला की आदिवासी महिला सरपंच के साथ जातिगत गाली गलौज वह अवैध उगाही की शिकायत के बाद भी जनपद सदस्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर विधायक एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।


विगत एक सप्ताह से जनपद सदस्य महेश सेन के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आदिवासी महिला सरपंच चित्रलेखा मंडावी एवं सामाजिक गणों द्वारा शासन प्रशासन के समक्ष आवेदन दिए जाने के बाद भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर जिला भाजपा के प्रशासन को जागृत करने हेतु शुक्रवार को ग्राम पंचायत रामाटोला बाजार चौक में एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया।


जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक दलेश्वर साहू का पुतला दहन भी किया गया । प्रशासन की ओर से प्रदर्शन के दौरान पहुंचे तहसीलदार राजू पटेल को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने पीड़ित परिवार व ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन सौंपा।