राजनांदगांव : बोरतलाव पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाकर ग्राम बागरेकसा के ग्रामीणों को नशामुक्ति हेतु किया गया जागरूक…

-पुलिस थाना बोरतलाव जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

राजनांदगांव – दिनांक- 11.05.2022, कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत सायबर काईम ऑनलाईन धोखाधड़ी, यातायात आदि के संबंध में किया गया जागरूक । पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में दिनांक 11.05.2022 को ग्राम बागरेकसा में थाना प्रभारी बोरतलाव उप निरीक्षक पिल्लुराम मंडावी के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा निजात कार्यक्रम का आयोजन कर, फलैक्स बैनर के जरिये विजुवली विस्तृत जानकारी दी गई, जिसके तहत गांजा, ड्रग्स एवं अन्य नशीली पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया ।

इस संबंध में खुद जागरूक रहते हुये अपने साथी, युवाओं, बच्चों, परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी जागरूक करने समझाया गया। उपरोक्त के अलावा के कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत सायबर क्राईम, ऑनलाईन धोखाघड़ी, यातायात, महिलाओं बच्चों की सुरक्षा व विधिक जानकारी एवं कोविड प्रोटोकाल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किये जाने की समझाईश दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं, बच्चों को उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष वर्तमान परिस्थितियों देखते हुये युवा वर्गों को शिक्षा के महत्व को गंभीरता से लेते हुये शिक्षा ग्रहण करने, अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच ढालचन्द मेश्राम सरपंच ग्राम पंचायत बागरेकसा, बागरेकसा संकूल के शिक्षकगण, ग्राम के बुजूर्ग सियान एवं थाना स्टाफ प्र०आर० 624 ताज खॉन, प्र०आर० 1297 रोहित पड़ौती, आरक्षक 315 थलेश देशमुख उपस्थित रहे।