back to top

राजनांदगांव: छह माह से सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; महापौर मधुसूदन यादव की समझाइश के बाद समाप्त हुआ आंदोलन…

राजनांदगांव। गठुला रोड से भेड़ीकला तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने गठुला में चक्काजाम कर दिया।

Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि मार्च में सड़क निर्माण के लिए मार्ग को उखाड़ा गया था, लेकिन छह माह बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी के साथ दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण पूर्व में जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को चक्काजाम किया। नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर समझाइश दी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page