back to top

राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’…

राजनांदगांव। नगर पालिका निगम राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव ने रविवार को अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें संस्करण का श्रवण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन में देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी प्रेरणादायी कहानियों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से संबंधित विचारों को सुना।

महापौर यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशभर के नागरिकों को प्रेरित करने और जनभागीदारी को नई ऊर्जा देने का मंच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से समाज में सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page