back to top

राजनांदगांव : गाली गलौज कर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को खैरागढ़ पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – दिनांक 10.05.22 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया रात्रि करीबन 08.00 बजे अमलीडीह खुर्द निषाद भवन के सामने आरोपी सुरज निषाद, पवन निषाद, अपने अपचारी साथियों के साथ मिलकर लक्ष्मीनारायण कोठले एवं उसके साथी कपिल पाटले के साथ अश्लील गाली गलीज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा सुरज निषाद ने अपने पास रखे चकू से कपिल पाटले पर प्राणघातक हमला पेट में किया जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल खैरागढ़ लक्ष्मीनारायण जितेन्द्र सतनामी एवं विकास सतनामी ने ले आये।

Advertisements

जहाँ डॉ0 द्वारा मरीज की गंभीर अवस्था को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर कर दिया गया जिससे आरोपीयो का कृत्य सदर धारा अपराध पाये जाने पर थाना खैरागढ़ अपराध क्रमांक 291/2022 धारा 307,506, 34 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयों को दी गई पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रभारी थाना प्रभारी प्रियंका पैकरा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आरोपी सुरज निषाद, पवन निषाद साकिनान अमलीडीह खुर्द खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को घेराबंदी कर उसके सकुनत से गिरफ्तार कर विस्तृत पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर उप जेल सलोनी भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में पदस्थ उनि सीएल जांगडे, सउनि० नरेन्द्र सोनी, सउनि० मुरली बघेल, आर0 660 दुलेश्वर साहू आर0 1144 जयलाल भास्कर का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

Advertisements

You cannot copy content of this page