
राजनांदगांव – चिटफंड कम्पनी आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के दो संचालकों को राजनांदगांव कोतवाली पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ राजनंदगांव कोतवाली थाने में 350 से अधिक आवेदन है। वहीं 5 करोड रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ राजनांदगांव कोतवाली थाने में एफ आई आर दर्ज है वही लगभग 350 से अधिक निवेशकों ने इन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया है,

पुलिस की गिरफ्त में आए आदर्श कोऑपरेटिव सोसायटी के इन दोनों डायरेक्टर मुकेश मोदी और राहुल मोदी के खिलाफ राजस्थान में भी 150 से अधिक अपराध दर्ज हैं। राजनांदगांव नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय ने बताया कि इन आरोपियों की 9000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं इनके खिलाफ कई अपराध दर्ज है।
चिटफंड कंपनी आदर्श कोऑपरेटिव सोसायटी के इन संचालकों के द्वारा राजनांदगांव में सौकडो़ निवेशकों से 5 करोड़ से अधिक राशि की धोखाधड़ी की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चिटफंड कंपनियों के जाल में फंस कर ठगे गए निवेशकों को उनके रुपए लौटाने का सिलसिला जारी है। ऐसे में पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है, ताकि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के साथ निवेशकों को उनके रुपए लौटाने का कार्य किया जा सके।
दो दिन पूर्व ही राजनांदगांव पुलिस ने सहारा के विभिन्न कंपनियों के चार डायरेक्टर्स को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। अब आदर्श सोसाइटी के इन दोनों डायरेक्टरों की गिरफ्तारी से निवेशकों को उनके रुपए जल्द मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से चिटफंड कंपनियों के संचालकों में दहशत का माहौल है।









































