back to top

राजनांदगांव: शांति नगर में सजेगा नीलकंठ महादेव का दरबार रुद्राभिषेक और भंडारे की तैयारी जोरों पर…

राजनांदगांव। शहर के पटरी पार क्षेत्र शांति नगर में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शांति नगर की गली नंबर 5 स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में शिवभक्तों की टोली उत्सव की भव्य तैयारियों में – जुटी हुई है।

Advertisements

मंदिर समिति के सदस्य वीरेंद्र रजक ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर नीलकंठ महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सुबह – से ही महादेव का रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक प्रारंभ होगा। विद्वान पंडितों के सान्निध्य में पूजा-अर्चना – संपन्न होगी। जिसके माध्यम से लोक-कल्याण की कामना की जाएगी।

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ – मंदिर परिसर में भजन-पूजन का – कार्यक्रम भी रखा गया है। जहां श्रद्धालु शिव महिमा का गुणगान करेंगे। पूजा संपन्न होने के पश्चात दोपहर से विशाल भंडारा (महाप्रसादी) का आयोजन किया गया है, जो देर शाम तक चलेगा। मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता और शिवभक्तों से अपील की है कि वे इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित होकर भगवान शिव का दर्शन करें और महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभप्राप्त करें। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page