
राजनांदगांव – ग्राम गठुला के खेत में अज्ञात युवक की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने लाश को देखने के बाद तुरंत चिखली चौकी पुलिस को खबर किया। प्रथम दृष्टया में लाश को देखा गया तो लाश लगभग 4 दिन पुरानी लग रही है और पास में ही पॉइजन की 1 सीसी भी पड़ी हुई थी,
चिखली चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गठुला के समीप गुरुजी भुजिया फैक्ट्री के पीछे खेत में आज अज्ञात युवक की लाश मिली है। लाश लगभग तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है चेहरा पूरी तरह से काला पड़ चुका है। लाश के एक पैर को कुत्तों के द्वारा नोचा गया है। पास में ही पॉइजन की सीसी पड़े होने से आत्म हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पेंड्री, राजनांदगांव भेजा गया है।









































