
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे तथा समाज कल्याण विभाग के जिला समन्वयक पारूल पांडेय द्वारा राजनांदगांव स्थित समता वृद्धा आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और उनकी समस्यों की जानकारी लेकर उन्हे कानुनी मुद्दों पर सलाह एवं भावनात्मक सहारा देने का प्रयास कर उन्हे फल, बिस्किट व अन्य खाने का समान वितरण किया गया तथा समाज कल्याण विभाग द्वार जारी वरिष्ठजनों के मदद के लिए बनाए गये हेल्प लाईन नं. 14567 के बारे में भी बताया कि इसमें कॉल करके अपनी समस्या को बता सकत हैं।
इस सौजन्य मुलाकात में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे ने कहा कि बुजुर्ग हमारे पथप्रदर्शक होतें हैं उनके आर्शीवाद से सफलता मिलती है, प्रत्येक व्यक्ति वरिष्ठजनों के आर्शीवाद से सी आगे बढ़ता है उनके द्वारा सभी वृद्धजनों का हालचाल पुछा गया साथ ही पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ‘‘निजात’’ अभियान की जानकारी दिया गया एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में भी जानकारी दिया गया। इस सौजन्य मुलाकात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौब, समाज कल्याण विभाग के जिला समन्वयक पारूल पांडेय, समाजिक कार्यकर्ता श्रीमती वर्षा अग्रवाल, उपनिरीक्षक अंजना सिंह एवं पुलिस के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित थे।









































