राजनांदगांव : छुईखदान में मनाया गया विश्व योग दिवस…

राजनांदगांव/छुईखदान- नि:शुल्क एवं नियमित योग केंद्र में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ योग प्रशिक्षक मोहन जंघेल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पारतीका संजय महोबिया द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर, ओमकार मंत्र एवं योग प्रार्थना कर किया गया। योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कंध संचालन, कटी संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन , पादहस्तासन, त्रिकोणासन, वक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, शशांक आसन, अर्ध हलासन उत्तानपादासन, भुजंग आसन, और प्राणायाम के अंतर्गत कपालभाति ,अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम एवं भ्रमरी प्राणायाम, ध्यान एवं शांति पाठ आदि का अभ्यास कर मनाया गया ।

योग समिति के सदस्यों द्वारा इस अवसर पर अपना विशेष प्रदर्शन करते हुए। छन्नू कुंभकार द्वारा- सर्वांगासन, रवि शंकर बँसोड, सियाराम यादव एवं सोहनपाल द्वारा- शीर्षासन, हनुमान दंड ,सूरज यादव द्वारा- पाद अंगूषठासन, मोहन जंघेल द्वारा- चक्रासन, भू नमन आसन,क्षमा जंघेल द्वारा गोमुखासन,रंजीता वैष्णव , व,महेश वैष्णव द्वारा हलासन तथा योग समिति के अध्यक्ष संजय महोबिया द्वारा-सेतुबंध आसन का विशेष प्रदर्शन किया गया।योग साधकों द्वारा ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया गया।

योग दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोमल जंघेल पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, श्रीमती दीपाली जैन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, गिरिराज किशोर दास पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रेम नारायण चंद्राकर, राजलक्ष्मी पंसारी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य श्रीमती भारती रजक, डॉक्टर रश्मि खरे, एवं शाला के छात्र-छात्राएं, जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्य संजीव दुबे, शरद श्रीवास्तव, आलोक बक्शी एवं अन्य सदस्य गण, शक्ति कोचिंग के छात्र-छात्राएं,डॉ विनय गिरिपुंजे, देव राज किशोर दास, डिप्टी रेंजर बंजारे सर, योग समिति के सदस्य गण, अमृत जैन, मानिक श्रीवास, नंद कुमार चंदेल, डॉ रमेश चंदेल, नेहा यादव, सूरज जंघेल, संतोष कामडे, संजय जांगड़े, उमेश साहू, नरेश देवांगन, एवं नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित होकर योगाभ्यास किए । कार्यक्रम का संचालन अशोक चंद्राकर एवं आधार आभार प्रदर्शन संजय महोबिया द्वारा किया गया।