राजनांदगांव : सफलता की सामग्री में शिक्षा मुख्य तत्व है – बिरेन्द्र कुमार मसिया…

राजनांदगांव – दिनांक 22 जून 2022 को शैक्षणिक सत्र 2022 – 2023 मे नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला मुंगेशीटोला ( ग्राम पंचायत देवरसूर ) मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया व प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया । जिसमे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र कुमार मसिया थे ।

जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र कुमार मसिया ने नव प्रवेशित बच्चों को शुभकामनाएं भी दी और कहा कि अगर जीवन में सफलता चाहिए तो इसके लिए एक मात्र मार्ग है वो है शिक्षा । कहा कि सफलता की सामग्री में शिक्षा मुख्य तत्व है । इस अवसर पर मसिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने लगातार छत्तीसगढ़ के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं ।

जिससे छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य निर्माण हो सके । जिसके कारण शिक्षा के स्तर से शत् प्रतिशत रिजल्ट मिल रहा है । इस अवसर पर सरपंच बसंतराम मंडावी , सौरभ मिलिंद युवा कांग्रेस , पूर्व सरपंच बिंदाबाई भंडारी , प्रमोद नेताम , हरीश मंडावी , दिगम्बर मंडावी , राजकुमार तथा पंचायत के जनप्रतिनिधीयों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही ।