राजनांदगांव : ग्राम बांसपहाड़ में निजात कार्यक्रम का सफल आयोजन…

● ग्राम सरपंच एवं ग्राम पंचों एवं दो सौ ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में दिनांक- 24.06.2022 को ग्राम बांसपहाड़ में थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा निजात कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

फलैक्स बैनर के जरिये विजुवली विस्तृत जानकारी दी गई, जिसके तहत गांजा, ड्रग्स एवं अन्य नशीली पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया इस संबंध में खुद जागरूक रहते हुये अपने साथी, युवाओं, बच्चों, परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी जागरूक करने समझाया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे इस निजात अभियान के संदेश को उपस्थित ग्राम बांसपहाड़ एवं आसपास से ग्रामीणजनों को समझाते हुए उपस्थित लोगों से नशामुक्त के फायदे की जानकारी दी गई, उपस्थित ग्रामीणजनों द्वारा पुलिस द्वारा किये जा रहे इस अच्छे कार्य की प्रशंसा की गई।

इसी कार्यक्रम के दौरान लोगों को मोबाईल फ्राड, सोशल मिडिया फाड, चिट फंड फाड, आर्थिक मामलों के अपराध से बचने, महिला सुरक्षा, एवं नाबालिग बच्चों की सुरक्षा हेतु सजग करते हुए कानूनी जानकारी दी गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामछतरी, सरपंच, उप सरपंच पंचगण एवं करीबन 200 ग्रामीणों उपस्थित रहे एवं सभी ने नशे की लत को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।

इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव एवं थाना स्टाफ प्र०आर० ताज खान, आर० सुरेन्द्र रामटेके, सतीश शर्मा, युगेन्द्र देशमुख, मनीष सोनकर, थलेश देशमुख, सुनील आर्या, संजय राजवाडे का इस निजात कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।