back to top

राजनांदगांव : देर रात डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेन का एक डब्बा पटरी से उतरा…

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में बीती रात बड़ा रेल हादसा होने से टल गया, जहां रात लगभग 2 बजे गेवरा रोड से इतवारी जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस का एक डब्बा डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 4 में पटरी से उतर गया, बहरहाल इस हादसे में किसी भी तरह के जान माल की हानी नही हुई….

Advertisements

वही घटना की जानकारी लगते ही नागपुर डीआरएम मनिंदर उप्पल नागपुर से अपने बचाव एवं सुरक्षा अमले के साथ डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं जहा पटरी से उतरे डब्बे को पटरी पर लाने और ट्रैक मेंटेनेस का कार्य किया जा रहा है….

वही नागपुर डीआरएम मनिंदर उप्पल ने बताया की रात में शिवनाथ एक्सप्रेस जो गेवरा रोड से इतवारी जा रही थी वही डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 4 में ट्रेन का इंजन से लगा slr डब्बा पटरी से उतर गया जिसमे किसी भी तरह की जान माल की हानी नही हुई है वही डीआरएम ने बताया की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारण का पता लग पाएगा

Advertisements

You cannot copy content of this page