back to top

राजनांदगांव : पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया…

 राजनांदगांव – नशे के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा एसपी संतोष सिंह के दिशा निर्देश में लगातार निजात अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है,  वहीं दूसरी ओर जिला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में भी नशे के विरुद्ध जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से निजात रैली का आयोजन किया गया।

Advertisements

यह रैली डोंगरगढ़ शहर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राउंड से निकली जो शहर के मुख्य चौक चौराहों से होती हुई वापस स्कूल ग्राउंड में ही समाप्त हुई। इस रैली में डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, एसपी संतोष सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम सहित सभी समाज प्रमुख,सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ ही शहर के नागरिकों ने  साइकिल और बाइक की सवारी कर नशे के विरुद्ध आम जनता में जागरूकता का संदेश दिया।

राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसका स्लोगन है नशे को ना कहे जिंदगी को हां कहे। निजात अभियान के तहत जिले में लगातार पिछले 5 महीनों से पुलिस विभाग द्वारा अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, जिसमें लगभग पंद्रह सौ से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सहायता ली जा रही है। इस अभियान में पुलिस विभाग को बढ़-चढ़कर लोगों का सहयोग भी मिल रहा है डोंगरगढ़ में निजात रैली में भी बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक  और आम लोग जुटे।

Advertisements

You cannot copy content of this page