back to top

राजनांदगांव : खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अग्निपथ योजना के विरोध में किया गया एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन…

राजनांदगांव/खैरागढ़- खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों ने अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान में केंद्र के तानाशाह सरकार द्वारा लाए गए अग्निपथ योजना के विरोध में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह ब्लॉक मुख्यालय छुईखदान में किया गया ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी संसद भवन में परिचर्चा के अग्निपथ योजना लाया गया है। उक्त योजना में सेना में भर्ती युवाओं की मात्र चार वर्ष के लिए होगा जिसका देश भर में युवाओं एवम् राजनीतिक पार्टी के नेताओं के द्वारा बेहद विरोध किया जा रहा है , उसके ही संदर्भ में अग्निपथ योजना के प्रतीकात्मक विरोध सत्याग्रह के माध्यम से किया गया एवम् केंद्र सरकार से इस योजना को कांग्रेस जनों ने निंदा कर वापस लेने की मांग किया है।

Advertisements

उक्त अवसर पर विधायक यशोदा निलांबर वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, छुईखदान-खैरागढ़-गंडई ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, भीखम छजेड़, रमेश साहू ,जनपद अध्यक्ष नीना ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष पार्टीका महोबिया,गोकुल चंदेल, मोतीलाल जंघेल , सरजू वर्मा, राधेमोहन वैष्णव, कामदेव जंघेल, नीना विनोद ताम्रकार, शुभम चंद्राकर, ऐमन वर्मा, बलदाऊ जंघेल,हबीब भाई, मोहित रजक, प्रेमलाल साहू, पारस वर्मा,कमलेश यादव, मोहन वर्मा, अनिल टंडन, दसमत वर्मा, अयूब कुरैशी, केदार मेश्राम,अब्दुल रज्जाक खान, लालटारकेश्वर शाह खुसरो, दिलीप महोबिया, प्रकाश महोबिया, संजय महोबिया, नीरज महोबिया, नाहरुद्दीन खान एवम खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता एवम जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। छुईखदान से किशोर ऊके की रिपोर्ट।

Advertisements

You cannot copy content of this page