
राजनांदगांव 06 जुलाई 2022। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरएल ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नियुक्त सहसंयोजक एवं विभिन्न खेल मैदान में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। फ्लोबॉल बालक-बालिका 17, 19 वर्ष वाइडनर मेमोरियल स्कूल पीटीआई सुनील नागदौने व पीटीआई डेनियल फ्रानंसेस, फेसिंग बॉल बालक- बालिक 14, 17, 19 वर्ष गायत्री विद्यापीठ पीटीआई शैलेन्द्र तिवारी व पीटीआई जेपी साहू, रोलर स्केटिंग बालक-बालिका 14,17,19 वर्ष युगांतर पब्लिक स्कूल पीटीआई रणविजय प्रताप सिंह व पीटीआई दिनेश प्रताप सिंह, नेहरू हॉकी बालिका 17 वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पीटीआई अनुराग श्रीवास्तव व पीटीआई हेमन्त सोनवानी, बालक 15, 17 वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पीटीआई चंद्रहास साहू व किशोर घीवर, लॉनटेनिस बालक-बालिका 14,17,19 वर्ष पीटीआई श्रीमती ममता गुप्ता व पीटीआई अंकुर सिंह, साफ्ट टेनिस बालक-बालिका 14,17,19 वर्ष गायत्री विद्यापीठ पीटीआई अखिलेश मिश्रा व पीटीआई भानू प्रताप सिंह, फिल्ड आर्चरी बालक-बालिका 19 वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पीटीआई संतोष देशमुख, सिलम्बम बालक-बालिका 14, 17, 19 वर्ष खैरागढ़ पीटीआई कन्हैया पटेल व पन्नालाल मड़ामे तथा संयोजक एवं प्रभारी व्यायाम शिक्षकों ने अपनी महती भूमिका निभाई। प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी ने बताया कि सभी खेल प्रतियोगिता सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। जिसमें बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।









































