
राजनांदगांव- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर अध्यक्ष दीपेश सेन्डे ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के महार जाति वर्ग के व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठनाइयों को सामना करना पड़ रहा है।
अपनी जाति प्रमाणित करने के बाद भी इस वर्ग के व्यक्तियों जाति प्रमाण पत्र से वंचित होना पड़ता है।
जिसके कारण आरक्षण ,शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इसका मुख्य कारण जाति के उल्लेख में मात्रात्मक त्रुटि एवं 1950 के पूर्व के निवास की बाध्यता है।इसका स्थाई समाधान शासन द्वारा जारी निर्देशों में संशोधन से ही संभव हो सकता है।
जाति प्रमाण पत्र संघर्ष मोर्चा,राजनांदगांव द्वारा जाति प्रमाण पत्र की समस्या के निराकरण हेतु शासन प्रशासन को अवगत कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसमें मोर्चा द्वारा अपनी 10 सूत्रीय मांग के साथ सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाना है।
यह समस्या पूरे राज्य में निवासरत अनुसूचित जाति वर्ग की है और वर्तमान में इसका स्थाई समाधान होना अतिआवश्यक है।
अनुसूचित जाति मोर्चा,(भारतीय जनता पार्टी),राजनादगांव जाति प्रमाण पत्र संघर्ष मोर्चा एवं इनके द्वारा किए जाने वाले सांकेतिक धरना प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन करता है।










































