back to top

राजनांदगांव : जन-चौपाल में कलेक्टर के हाथों से राशन कार्ड पाकर दिव्यांग दुर्गा के चहरे पर आई मुस्कान, दुर्गा ने कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया….

– इस मदद से परिवार को मिलेगी राहत
राजनांदगांव 12 जुलाई 2022। दिव्यांग दुर्गा साहू के चेहरे पर आज उस वक्त मुस्कान छलक उठी जब जन-चौपाल में कलेक्टर डोमन सिंह के हाथों से उन्हें राशन कार्ड मिला। दुर्गा ने बताया कि ग्राम सुन्दरा में राशन कार्ड नहीं बन पा रहा था। इसलिए वे अपने पिता त्रिलोक साहू के साथ कलेक्टोरेट पहुंची, तब पता चला कि आज मंगलवार के दिन यहां जन-चौपाल है।

Advertisements

उन्होंने अपना आवेदन जन-चौपाल में प्रस्तुत किया। कलेक्टर सिंह की संवेदनशील पहल पर उन्हें तत्काल राशन कार्ड मिला। उन्होंने कहा कि जन-चौपाल शासन-प्रशासन की एक सार्थक पहल है। यहां आने पर आसानी से राशन कार्ड बन गया। जिससे अब उन्हें चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री मिलेगी। जिससे परिवार को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में यह एक बड़ी मदद है। उन्होंने इस सहायता के लिए कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page