back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत शाम के समय कुछ क्षेत्रों में जल प्रदाय बाधित…

राजनांदगांव – नगर पालिक निगम, राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत जल संयंत्र गृह मोहरा के इंटेकवेल में कचरा फंस जा रहा है। फसे हुए कचरे को निकलने के लिए प्लांट को बार–बार बंद करना पड़ रहा है। उक्त कार्य केवल दिन में ही किया जाना संभव है । बाढ़ के कारण नदी के पानी का बहाव तेज़ है एवं ज़हरीले जलीय जीवों का खतरा बना रहता है। रस्सी डालकर कर्मचारियों को कचरा सफाई हेतु इंटेक वेल में भेजा जा रहा है

Advertisements

जिस वजह से कार्य करने में समय लग रहा है, प्रयास जारी है। बार बार प्लांट बंद करने की वजह से टांकाघर एवं दीनदयाल टंकी(चिखली) स्थित उच्च स्तरीय जलागार में पानी नहीं भर पाया है। उच्च स्तरीय जलागार में पानी भरने हेतु प्रयास जारी है। आज दिनांक 14.07.2022 दिन गुरुवार को शाम के समय कुछ क्षेत्रों में जल प्रदाय बाधित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्रः- गौरीनगर, रायपुर नाका, जी.ई. रोड़, रामाधीन मार्ग, कामठी लाईन, गुड़ाखू लाईन, जूनी हटरी, जय स्तम्भ रोड़, कलारपारा, सिनेमा लाईन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड़, ब्राम्हणपारा, सदर लाईन आधा क्षेत्र, स्टेशनपारा वार्ड नं. 11,12, गंज लाईन, आरामशीन रोड़, स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टांकाघर, पुराना सिविल लाईन, बल्देव बाग, स्टेशनपारा, चिखली क्षेत्र, नेहरू नगर, जमातपारा, आजाद चैक, रेल्वे स्टेशन रोड़, स्वीपर काॅलोनी, चिखली,पुराना ढाबा,शांति नगर।

Advertisements

You cannot copy content of this page