back to top

राजनांदगांव : बारिश में वार्डो में पहॅुच आयुक्त कर रहे सफाई कार्यो का मुआयना…

पानी भरान क्षेत्र से पानी निकासी एवं नाला नाली की समुचित सफाई करने के दिये निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 14 जुलाई। शासन की मंशानुरूप शहर की ड्रेन व्यवस्था सुचारू रूप से चले एवं बारिश में पानी भरान व अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करने नगर निगम द्वारा बरसात के पूर्व शहर के बड़ो एवं प्रमुख नालो एवं पानी भरान स्थल की सफाई युद्ध स्तर पर कराई गयी है और हो रही बारिस को ध्यान मेें रखकर वर्तमान में प्रतिदिन नाला नालो की सफाई जा रही है।

लगातार बारिश होने पर प्रतिदिन आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी प्रातः सफाई कार्यो का मुआयना करने शहर के स्थलाकृतिक रूप से निचले क्षेत्रों में जाकर पानी भरान क्षेत्रों में साफ सफाई कर पानी निस्तारी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दे रहे है, ताकि बारिश का पानी वार्डो मंे न भरे। निरीक्षण के दौरान उन्हांेने नागरिकों से भी सफाई के संबंध में चर्चा की।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी आज प्रातः शहर के निचले क्षेत्रांे लखोली जनता कालोनी, लखोली मेन रोड नाला, लखेाली चौक, हास्पिटल कालोनी, मेन रोड हास्पिटल चौक, पुराना अस्पताल क्षेत्र का निरीक्षण कर नाला नाली सफाई कार्यो का मुआयना किये एवं कहा कि बारिश का पानी न भरे इसके आधार पर सफाई करने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को दिये। उन्होंने कहा कि पूर्व में नाला सफाई कार्य किया गया है, वर्तमान में भी नाला नाली की सफाई की जा रही है।

फिर भी निचली बस्तीयों में पानी भरान की शिकायत प्राप्त हो रही है, इसका निराकण करना है और भरान क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई करनी है, ताकि पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो, गढ्डो में पानी भरान वाले जगह से कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराया जाये। उन्हांेने कहा कि कई लोगों के द्वारा नाली के उपर प्लेटफाम बना दिया गया है, जिसके कारण भी पानी भरान की स्थिति निर्मित होती है, इसके लिये संबंधित को समझाईस दी जावे और निराकरण किया जावे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से सफाई के संबंध में चर्चा कर उनसे राय मशवरा भी किये।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि स्वास्थ्य अमला अपने अपने क्षेत्र में प्रतिदिन उपस्थित रहकर निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियोे के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि वर्षा ऋतु में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिये सफाई अभियान सम्पादित करे तथा जल शुद्धिकरण के अंतर्गत निगम सीमान्तर्गत तालाबों में डल्ला चूना व ब्लीचिंग पाउडर डालकर जलशुद्धिकरण कराया जाये, क्लोरिंन टेबलेट का घर घर वितरण किया जावे, साथ ही फल सब्जी विक्रताओं एवं होटलो का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था बनाये रखने एवं ताजा खाद्य पदार्थ बिक्री करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु संबंधित व्यवसायियों को समझाईस देवे।

Advertisements

You cannot copy content of this page