back to top

राजनांदगांव : शंकरपुर शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पहुॅच आयुक्त ने पढ़ाया गुरूत्वाकर्षण का पाठ…

राजनांदगांव 14 जुलाई। शिक्षा गुणवत्ता के तहत जिले के शासकीय शालाओं में विद्यार्थियों के बीच जाकर अधिकारियों को पढ़ाने के निर्देश दिये थे, निर्देश के अनुक्रम में निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी शासकीय हाई स्कूल शंकरपुर पहुॅच 11वी एवं 12वीं के विद्यार्थियांे को गुरूत्वाकर्षण का पाठ पढ़ाया।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी विद्यार्थियों के बीच जाकर उनसे उनकी पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में चर्चा किये। उन्होंने कहा कि लगन एवं इमानदारी से मेहनत करे, तो सफलता जरूर मिलेगी। 11वीं एवं 12वीं ही विद्यार्थियों के भविष्य का नीव होता है। इस कक्षा से ही विद्यार्थियों की सोच परिलक्षीत होती है और वे विषय चुनकर उसके हिसाब से पढ़ाई कर आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और उन्हें गुरूत्वाकर्षण का पाठ पढ़ाया। उन्होने कहा कि गुरूत्वाकर्षण का सिद्धांत हमारे जीवन से जूडा हुआ है। मैं हर सप्ताह आप लोगों के बीच आकर आप लोगों को पढ़ाउंगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप लोगो की जो भी कठिनाई है, उसका निराकरण किया जायेगा। कोई भी विद्यार्थी निःसंकोच पूछ सकता है।

शासन द्वारा भी शिक्षा में गुणवत्ता के लिये कार्य किया जा रहा है, निजी शालाओं की तरह आत्मानंद स्कूल के माध्यम से अंग्रेजी स्कूल खोला गया है, जहॉ निजी स्कूल की तरह शिक्षा दी जा रही है। इसी प्रकार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिये भी शासन सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि आप 12वीं के बाद कालेज पहुॅच जायेगे, जहॉ से आपकी केरियर की शुरूवात होगी। 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त होने पर ही अच्छे कालेजों में एडमिशन मिलेगा। इस लिये सभी मन लगाकर इमानदारी से पढ़ाई करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page