back to top

राजनांदगांव : वार्ड नं. 10 के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 15 जुलाई। नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 स्थित शीतला मंदिर के पास महापौर निधि अंतर्गत 3.60 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया।

Advertisements

इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी व विनय झा, वार्ड नं. 10 की पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, पूर्व पार्षद श्री नारायण यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के सर्वश्री शेखर वैष्णव, पिकू खान, रानू बागमारे, मितानीन उत्तरा निषाद, लक्ष्मीय साहू, बाला वर्मा, मानी वर्मा द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है,

इसी कडी में आज महापौर निधि अंतर्गत वार्ड नं. 10 में शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जायेगा, जिसका आज भूमिपूजन किया जा रहा हैै। उक्त निर्माण कार्य प्रांरभ कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा ताकि वार्ड वासियों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page