राजनांदगांव : जिले में 18 से अधिक वर्ष के लोगों को आज से निशुल्क बूस्टर डोज की शुरुआत…


राजनांदगांव – आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत आज से राजनांदगांव जिले मे 18 से अधिक वर्ष के लोगो को कोरोना वैक्सीन के निःशुल्क बूस्टर डोज की शुरुआत की गई है जहां पर कोरोना का बूस्टर डोज लगाने मे लोगो मे उत्साह देखा जा रहा है और लोग लाईन मे लगकर अपने बारी का इंतजार किये हुए है ।यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा ।बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थ विभाग ने जिले के सभी शासकीय अस्पताल को सेंटर बनाया है इसके अलावा गांवो मोहल्लो बस स्टेण्ड रेलवे स्टेशन स्कूल कालेजऔर शासकीय कार्यालय मे पहुचकर कोरोना का बूस्टर डोज लगाया जायेगा ।

राजनांदगांव जिले के जिला अस्पताल वैक्सीनेशन सेंटर मे बूस्टर डोज लगाने वालो मे गजब का उत्साह देखा गया है यहां पर महापौर हेमादेशमुख पहुचकर वैक्सीनेशन के लिए लोगो को प्रेरित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया है ।इस आवसर पर महापौर हेमादेशमुख नेकोरोना का प्रिकाशन डोज लगाने के लिए लोगो से अपील की है और कहा है कि आप सुरक्षित रहेगे तो देश सुरक्षित होगा ।

कोरोना बूस्टर डोज लगाने पहुची कविता यादव ने बताया कि अपनी कोरोना की दोनो डोज ले चुकी है ।
अब वे बूस्टर डोज लगाने पहुची है ।

राजनांदगांव जिले मे एक बार फिर से कोरोना संक्रमण मे तेजी आई हुई है और अब तक जिले मे करीब 250 कोरोना संक्रमण के एक्टीव मरीज है