back to top

VISION TIMES : ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा , फिर भी 775 छात्र हुए फेल…

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीएससी फर्स्ट, सेकेंड और एमए इंग्लिश फाइनल के नतीजे जारी कर दिए है। बीएससी फर्स्ट ईयर की परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई। इस बार भी छात्रों ने घर से परीक्षा दी, किताबें और गाइड खोलकर सवालों के जवाब लिखे, फिर भी 775 छात्र फेल हो गए।

Advertisements

बता दें कि परीक्षा ऑफलाइन मोड में नहीं हुई थी, इसलिए छात्र दोबारा मूल्यांकन के लिए आवेदन भी नहीं कर पाएंगे। बीएससी सेकंड ईयर में भी 244 छात्र फेल हुए हैं।

बीएससी फर्स्ट ईयर के लिए 13614 छात्रों ने परीक्षा दी, इसमें 12413 छात्र पास हुए है। जबकि 775 विद्यार्थी फेल हुए। 426 को पूरक की पात्रता मिली। वहीं 266 के नतीजे रोके गए है। रिजल्ट 91.18 प्रतिशत रहा। इसी तरह बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा में 9722 छात्र शामिल हुए। इनमें 9225 छात्र पास हुए तो 244 फेल हुए। 252 को पूरक की पात्रता मिली। 1 छात्र का रिजल्ट रोका गया है। वहीं 88 अनुपस्थित रहे। इस तरह से सेकेंड ईयर का रिजल्ट 94.89 प्रतिशत रहा।

वहीं एमए इंग्लिश फाइनल ईयर में 99.78 प्रतिशत छात्र पास हुए है। इस परीक्षा में 2284 छात्र शामिल हुए, जिनमें 2279 पास हुए वहीं 2 छात्र फेल हुए है और 3 छात्रों के नतीजों को रोक गया है। जबकि 44 अनुपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page