back to top

राजनांदगांव : स्टेशनपारा में 110 लोगों को लगाया गया वैक्सीन का बूस्टर डोज – आसिफ….

राजनांदगांव – शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के मांग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेशन पारा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सरस्वती कला मंदिर भवन स्टेशनपारा में निःशुल्क कोरोना टीकाकरण का बूस्टर डोज लगवाने शिविर लगाया गया। जिसमें 110 लोंगों ने सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए कोरोना कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाया ।

शहर उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी से मुलाकात कर स्टेशन पारा के नागरिकों को लंबी दूरी तय करके कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने जिला अस्पताल जाना न पड़े वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी के निर्देश पर निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर में बूस्टर डोज लगाया गया।

जिसमें 110 लाभार्थियों ने लाभ लिया,कोविसील्ड पहला डोज 1,कोवेक्सीन पहला डोज 1,कोविसील्ड दूसरा डोज 2,कोवेक्सीन दूसरा डोज 2, कोविसील्ड बूस्टर डोज 87,कोवेक्सीन बूस्टर डोज 17 लोगों को लगाया गया। स्वास्थ अधिकारी मिथलेश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग से अनामिका विश्वाश ,कौशल शर्मा, a n m धनेश्वरी साहू,ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page