back to top

रायपुर : आकाशीय बिजली गिरने से 05 लाोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया…

प्रत्येक मृतक के परिजनों को आर.बी.सी 6-4 के प्रावधानों के अनुरूप 04-04 लाख की सहायता स्वीकृत करने के निर्देश

Advertisements

घायलों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने को कहा  

रायपुर, 29 जुलाई 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 05 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में घायल 06 श्रमिकों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने हादसे में मृत प्रत्येक श्रमिक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों के अनुरूप 04-04 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले के थाना सिंघोड़ा के अंतर्गत ग्राम घाटकछार में आकाशीय बिजली गिरने से कुमारी जानकी, कुमारी लक्ष्मी यादव, श्रीमती बसंती नाग, श्रीमती जमोवती, श्रीमती नोहरमति की मृत्यु हो गई। इस घटना में श्रीमती पंकजनी यादव, श्रीमती पार्वती मालिक, श्रीमती तपस्वनी, श्रीमती पुन्नी, श्रीमती गीतांजलि, श्रीमती शशि मुझी घायल हो गए हैं, जिनका सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page