back to top

राजनांदगांव : अब शहर का नाम यथावत रहे इस हेतु जनमोर्चे का गठन , शिव वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया…

राजनांदगांव शहर का नाम बदलने को लेकर चल रही मुहिम के बीच अब राजनांदगांव का नाम यथावत रखने के लिये एक जनहित मोर्चा का गठन किया गया हैं। जिसके अध्यक्ष शिव वर्मा को बनाया गया हैं। जनहित मोर्चा में गप्पू सोनकर, राजेश बिसने, हेमन्त मेश्राम,तुषार साहू, होमेन्द्र साहू, सोनू लाजीवार, संजय राजपूत, अंकित देवांगन, जीतू शर्मा, पार्षद पारस वर्मा,देवेंद्र निर्मलकर,संदीप शर्मा, विजय गिरपुनजे,मनोज साहू,एवम रामकुमार निर्मलकर हैं।

Advertisements

जनहित मोर्चा से जुड़े लोगों ने बताया राजनांदगांव का नाम यथावत रखा जाये, इस हेतु समिति के माध्यम से जिला प्रशासन और नगरीय निकाय मंत्री, एवम मुख्यमंत्री को पत्र के माध्य्म से अवगत कराया जायेगा। जन हित मोर्चा के सचिव एवं पूर्व पार्षद जीतू शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव का नाम बदलने के पक्ष में शहर की जनता बिल्कुल नहीं हैं। कुछ लोगों के द्वारा अचानक शहर का नाम बदलने की जो मुहिम चलाई गई हैं जनता इसका पुरजोर विरोध आने वाले दिनों में जनहित मोर्चा के माध्यम से करेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page