back to top

राजनांदगांव : जिले में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा निर्माण की तैयारी जोरों पर…

  • कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस महोत्सव में सहभागिता के लिए दी बधाई

राजनांदगांव – जिले में आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा निर्माण की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट के स्टॉफ द्वारा तिरंगा निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस महोत्सव में सहभागिता के लिए बधाई दी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिलाई मशीन से तिरंगा निर्माण किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, श्रीमती इंदिरा देवहारी, श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, जिला साक्षरता मिशन समन्वयक श्रीमती रश्मि सिंह, जिला सांख्यिकीय अधिकारी श्रीमती सरोज सिंह, श्री सतीश ब्योहरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page