
राजनांदगांव 12 अगस्त। अत्याधिक वर्षा के कारण मोहारा नदी में आई बाढ़ एवं वार्डो के कुछ हिस्सो में पानी भरने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने मोहारा जल संयंत्रगृह और हल्दी वार्ड का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करनें, पानी निकासी तथा प्लांट में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने जल संयंत्रगृह के निरीक्षण के दौरान कहा कि मोहारा नदी में अत्याधिक बाढ के कारण इंटकवेल में कचरा फसने पर पानी सप्लाई बाधित हुई थी,
इंटकवेल के आस पास आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करे, जिससे ऐसी स्थिति निर्मित न हो। उन्हांेने कहा कि जल संयंत्रगृह में आवश्यक समाग्री फिटकरी, ब्लीचिंग, क्लोरिन गैस का पर्याप्त भंडारण रखे, इसके अलावा आवश्यक उपकरण भी रखना सुनिश्चित करे, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।
महापौर श्रीमती देशमुख ने हल्दी में निरीक्षण के दौरान कहा कि चुकि हल्दी नदी से लगा वार्ड है, इसलिये बाढ पर पानी भरान की स्थिति निर्मित हो जाती है। पानी भरान क्षेत्र में नाली नालों में फसे कचरा को निकालने के साथ साथ कच्ची नाली खोद कर पानी निकासी सुनिश्चित करे।
इसके अलावा शहर के पानी भरान क्षेत्रांे मे भी पर्याप्त साफ सफाई व पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करे। वार्डो में क्लोरिन टेबलेट का वितरण करे, नलों एवं हैण्ड पंपों के आस पास पानी निकासी कर दवा का छिडकाव करे। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सतीश मसीह व श्री विनय झा, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा, पार्षद श्री शरद पटेल व श्री केवल साहू, पूर्व पार्षद श्री अवधेश प्रजापति के अलावा निगम का तकनीकि एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।









































