back to top

दुर्ग : आलबरस में 25 लोग फंसे थे, एक नवजात शिशु भी, होमगार्ड की टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर सभी को बचाया…

कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन का किया निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ एवं एसडीएम भी पहुंचे

दुर्ग 16 अगस्त 2022ग्राम अलबरस में कुछ लोग जलभराव के चलते फंस गये थे। इन्हें सुरक्षित निकाला। यहां कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज निरीक्षण किया। कलेक्टर ने भरदा, आलबरस आदि गांवों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा की।

Advertisements

 कलेक्टर भरदा स्कूल भी गये, यहां ईंट भट्टे में काम करने वाले कुछ बाढ़ प्रभावित लोगों को रखा गया है। कलेक्टर ने उनसे चर्चा की। उन्होंने बताया कि हम लोग 40 लोग थे। बाढ़ में फंस गये थे। हमें भरदा स्कूल में ठहराया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम से लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने और आपदा प्रभावित लोगों के लिए मुकम्मल व्यवस्था करने को कहा।

 उन्होंने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखें और होमगार्ड के जवानों को आपात स्थिति में तैयार रखें। उल्लेखनीय है कि होमगार्ड के जवान भी जिले में पूरी तरह से मुस्तैद हैं, ग्राम अलबरस में 25 लोग फंस गये थे। इनमें एक नवजात शिशु भी था। होमगार्ड की मदद से इन्हें बचा लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page