राजनांदगांव : शहर लोधी समाज द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया…

राजनांदगांव – शहर लोधी समाज राजनांदगांव द्वारा लोधी समाज कि गौरव वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम ओवर ब्रिज के नीचे अवंती चौक पर स्थापित अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना गुलाल अभिषेक कर उपस्थित समाज के बंधुओं द्वारा वीरांगना अमर शहीद के जन्मदिवस 16 अगस्त को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में शहर सर्किल लोधी समाज के अध्यक्ष चेतन वर्मा सचिव गणेश वर्मा कोषाध्यक्ष संतराम वर्मा लोधी समाज के वरिष्ठ जन श्री पीएल सुलाखे , श्री केआर वर्मा श्री गुनाराम लिल्हारे ,चेतराम वर्मा ,श्री महेंद्र वर्मा जिला संयोजक , श्री बृजेश वर्मा, डॉक्टर राघव वर्मा, गुलाब वर्मा, सुंदर वर्मा ,निपेंद्र वर्मा , अजय जंघेल , बसंत वर्मा , हेमंत वर्मा , महेश्वर वर्मा , डेविड वर्मा, महेंद्र जंघेल, श्री मनीष वर्मा ,श्री खिलेश जंघेल, राजू वर्मा, चंद्रभान जंघेल सहित बहुत संख्या में स्वजातिय बंधु उपस्थित हुए।