back to top

राजनांदगांव : कृषि महाविद्यालय सुरगी में धूम धाम से मनाया गया आजादी का पर्व “स्वतंत्रता दिवस”…


राजनाांदगांव . शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी, राजनांदगांव में आजादी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया उक्त कार्यक्रम डॉ. आर. एन. सिंह, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय सुरगी, राजनांदगांव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की रुपरेखा अनुसार महाविद्यालय के प्रमुख के कर कमलों से ध्वजा रोहण पश्चात् कार्यक्रम का आगाज हुआ।

Advertisements

उद्बोधन में अधिष्ठाता महोदय द्वारा महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी समेत सभी छात्र छात्राओं को शुभ कामना सन्देश प्रेषित किये एवं अमर शहीदों के कुर्बानियों का स्मरण कराया । इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के डॉ. विनम्रता जैन, डॉ. अविनाश गुप्ता, सह-प्राध्यापक, डॉ. एल. के. रामटेके, डॉ दिवेदी प्रसाद एवं समस्त शिक्षक गण, कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे।


इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न पौधों की प्रजाति का रोपण किया गया। साथ ही साथ इस पर्व के अवसर पर विभिन्न देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अधिकारीयों, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । अंत में कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण कर हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी डॉ. डिकेश्वर निषाद, सहा. प्राध्यापक एवं जनसंपर्क एवं सुचना प्रभारी, कृषि महाविद्यालय द्वारा किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page