
राजनांदगांव 17 अगस्त। आगामी गणेश पर्व को ध्यान में रखते हुये एवं प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण प्रतिबंधित किये जाने शासन निर्देश के अनुक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने शहर के गणेश प्रतिमा निर्माण करने वाले मूर्तिकारों से प्रतिमा निर्माण के लिये मिट्टी का उपयोग करने की अपील की है।
इस संबंध में महपौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि गणेश प्रतिमा का निर्माण के लिये मिट्टी का उपयोग किया जाना है। शासन निर्देशानुसार प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण करते पाया जायेगा तो संबंधित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावेंगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टर आफ पेरिस पानी में घुलता नहीं है और उससे नदी एवं तालाब का पानी प्रदुषित होता है।
जिसे ध्यान में रखते हुये मिट्टी का ही गणेश प्रतिमा का निर्माण करना है। उन्होंने शहर के मूर्तिकारों से अपील करते हुये कहा है कि गणेश प्रतिमा का निर्माण में मिट्टी का उपयोग करना है। अपालन की स्थिति में निगम प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जावेगी।









































