back to top

राजनांदगांव : 19 को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 17 अगस्त। राज्य शासन के आदेशानुसार कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 19 अगस्त दिन शुक्रवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे।

Advertisements

महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।

उन्होने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

Advertisements

You cannot copy content of this page