back to top

राजनांदगांव : प्रधान आरक्षक महेंद्र बंसोड़ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला सर्व यादव समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव…

राजनांदगांव जिला सर्व यादव समाज ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री कृष्ण के संबंध में अपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले प्रधान आरक्षक महेंद्र बंसोड़ के निलंबन से संतुष्ट नहीं हैं और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। रविवार को जिला सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने सिटी कोतवाली थाने में आरोपी प्रधान आरक्षक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराकर उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की थी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी महेंद्र बंसोड़ को निलंबित तो कर दिया है परंतु गिरफ्तारी नहीं हुई है। सर्व यादव समाज इस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी पर्व के पावन पर्व पर जहां एक ओर सम्पूर्ण भारत में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव ग्रामीण थाना लालबाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेंद्र बंसोड ने श्री कृष्ण की गोपियों के संग रास लीला के संबंध में अशोभनीय और अपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया में शेयर कर दी थी। इस घटना के बाद से श्री कृष्ण के वंशज यादव समाज के लोग बड़े आक्रोशित हैं।

सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना से न केवल यदुवंशियों की वरन संपूर्ण विश्व में श्री कृष्ण के करोड़ों भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यादवों के ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी से संपूर्ण यादव समाज का अपमान हुआ इसलिए आरोपी को केवल निलंबित किए जाने से यादव समाज संतुष्ट नहीं और महेंद्र बंसोड़ को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page