VISION TIMES : सन प्राइवेट आई. टी. आई. में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में हुआ इंडक्शन प्रोग्राम…

दुर्ग – सन प्राइवेट आई. टी. आई में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नये विद्यार्थियों को संस्था की शैक्षणिक गतिविधि, उपलब्ध सुविधाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।


इस अवसर पर भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं संचालक माननीय श्री सुशील चंद्राकर ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और कहा कि ‘‘शिक्षा जीवन का हिस्सा नहीं, यह स्वयं जीवन है।’’ आरंभ में विधि संकाय के डीन प्रो. के. सी. दलाई ने कहा कि शिक्षक पथ प्रदर्शक होता है और लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है।


संस्था के प्राचार्य श्री विजय कुमार यदु ने शिक्षा, चरित्र विकास और आजीवन सीखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति, नम्रता और निडरता को विकसित करके शक्तिशाली व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर आधारित एक वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान परिसर मेें विभिन्न प्रक्रियाओं, नीतियों, प्रथाओं और संस्था में दिये जाने वाले प्लेसमेंट आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। संस्था के रजिस्ट्रार श्री खिलेश कुमार गंजीर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर जाॅइन्ट डायरेक्टर श्री जय चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री प्रभजोत सिंग भुई, श्री घनश्याम साहू,श्री खिलेश कुमार गंजीर, समस्त शिक्षकगण एवं नव प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित थे।